किशनगंज, फरवरी 18 -- किशनगंज। जिले के 20 केंद्रों में मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। सभी केंद्रों में दोनो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 16953 परीक्षार्थी शामिल हुए व 325 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 8 हजार 475 परीक्षार्थी शामिल हुए और 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।दूसरी पाली में 8 हजार 478 परीक्षार्थी शामिल हुए और 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई।परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घण्टे पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे।सभी केंद्रों में पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से एक घण्टे पहले ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी।पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.