श्रावस्ती, मार्च 19 -- श्रावस्ती,संवाददाता। बासंतीय नवरात्र शुरू होते ही मंदिरों में सुबह शाम श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। घरों में मंगल कलश स्थापित करके नौ दिनों तक चलने वाले व्रत का शुभारंभ गुरुवार से हो गया है। कोई दुर्गा सप्तशती का पाठ तो कोई दुर्गा चालीसा व स्त्रोत का पाठ करके मां दुर्गा की आराधना कर रहा है। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। भिनगा के कालीमाता मंदिर में सुबह से पूजा पाठ शुरू हो गया। भक्तों ने लाइन में लग कर पूजा पाठ किया। इसी तरह से सर्वामाई धाम में भी पूजा पाठ के लिए लोग पहुंचने लगे। जमुनहा क्षेत्र के जगपतिधाम मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा करने के लिए देश विदेश से लोग आने लगे। नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण बड़ी संख्या में नेपाली श्रद्धालु पूजा पाठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.