कटिहार, जून 15 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डंडखोरा के सरपंच पद एवं भमरेली पंचायत की वार्ड संख्या 10 वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है। इसको लेकर नामांकन का प्रथम दिन कहीं से भी किसी अभ्यर्थियों द्वारा किस पद के लिए नामांकन नहीं किया गया है। इसकी जानकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने दिया। उहोंने बताया कि नामांकन 16 जून से लेकर 20 जून तक प्रखंड मुख्यालय में होगी ।अभ्यर्थियों की सवींक्षा 21 जून से 23 जून तक होगी। नाम वापसी 25 जून को होगी ।नाम वापसी के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 26 जून को किया जाएगा। मतदान 9 जुलाई को होगी तो वहीं मतगणना 11 जुलाई को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.