बाराबंकी, जुलाई 1 -- निन्दूरा, संवाददाता। अवकाश के बाद पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा में छात्रों की उपस्थिति बेहद निराशाजनक रही। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय में मात्र 15 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहे। जबकि विद्यालय में लगभग 2500 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज में बुधवार बुधवार को प्रार्थना सभा की तस्वीरों में भी खाली परिसर और गिने-चुने विद्यार्थियों की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। कई अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय खुलने से पहले विद्यार्थियों को विद्यालय आने के लिए प्रभावी ढंग से प्रेरित या जागरूक नहीं किया गया। यदि समय रहते अभिभावकों और विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाता तो पहले दिन उपस्थिति बेहतर हो सकती थी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : छुट...