मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलने वाला टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू हुआ, लेकिन मुजफ्फरपुर में एक भी बच्ची अस्पताल नहीं पहुंची। अब इसे लेकर पीएचसी प्रभारी व अन्य के साथ बैठक कर आगे इसमें तेजी लाने की तैयारी की जा रही है। 14 मार्च के बाद इसमें तेजी आने की संभावना प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजीव पांडेय ने जतायी है। जिले में करीब 52 हजार 14 वर्ष से अधिक उम्र की बच्चियों को टीका लगना है। इसके लिए जिले में सिंगल डोज वाली वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि पहली बार जिले में गार्डासिल वैक्सीन दी जाएगी। एचपीवी से संबंधित कैंसर की रोकथाम के लिए यह टीका लगाया जा रहा है। यह सिंगल डोज वैक्सीन होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को इसका शुभारंभ मॉडल अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.