सहारनपुर, जनवरी 12 -- जिले में यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं पहले दिन उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में भाग लिया। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षाओं में यूपी बोर्ड के लगभग 66 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षाएं 22 जनवरी तक चलेंगी। प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र यूपी बोर्ड के पैटर्न पर तैयार किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की वास्तविक तैयारी का अवसर मिल सके। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप थे, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में आसानी हुई। शिक्षक भी परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन कर रहे हैं। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.