कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात,संवाददाता। माती कचहरी में एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदों पर प्रत्याशियों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। एकीकृत बार एसोसियेशन के तय चुनाव कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में बने हनुमान मंदिर में माथा टेक कर अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए गाजे बाजे के साथ चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी संजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि नियत तिथि पर अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों राधेश्याम कटियार,महेंद्र मोहन श्रीवास्तव, हरिशंकर चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह पाल व महामंत्री पद पर कुलदीप कुमार,अरविंद सिंह यादव,वंदना गुप्ता,मनवीर सिंह पाल ने अपने नामांकन पत्र दाखि...