अररिया, अप्रैल 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी में बुधवार को कुर्साकांटा और रहटमीना पैक्स के लिए 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरु हुआ। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जबकि सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि कुर्साकांटा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा नहीं भरा है। जबकि सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति से एक-एक, अति पिछड़ा वर्ग से एक, पिछड़ा वर्ग से एक व सामान्य वर्ग से चार प्रत्याशियों ने नामंकन का पर्चा दाखिल किया है। वहीं रहटमीना पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए कालेश्वर मंडल ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जबकि सदस्य पद के लिए अनुसूचति जनजाति से एक, अतिपिछड़ा वर्ग से एक, पिछड़ा वर्...