गुमला, फरवरी 20 -- रायडीह, प्रतिनिधि। जिले के रायडीह प्रखंड के मरदा स्थित महासदाशिव मंदिर का दो दिनी आठवां वार्षिक महोत्सव गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा की शुरुआत नवागढ़ फतराटोली दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर जय श्रीराम, हरे कृष्णा और हर-हर बम-बम भोले के जयघोष के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से होते हुए भलमंडा-आंबाटोली मार्ग पर करीब चार किलोमीटर पैदल यात्रा कर मंदिर परिसर पहुंचीं। वहां 25 सिर धारण महादेव की प्रतिमा पर विधिवत जलाभिषेक किया गया। कलश स्थापना के साथ 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा की अगुवाई उल्लास महतो की चांवर नृत्य मंडली कर रही थी। इस धार्मिक अनुष्ठान से मरदा और रायडीह प्रखंड क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.