बागपत, मार्च 20 -- बागपत। प्रदेश के राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता का माहौल था। एक जिला एक माफिया हुआ करते थे, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है। अब प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधरी है, तो सड़कों का जाल बिछा है। हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गन्ना भुगतान से लेकर आवास योनजाओं का लाभ पात्रों को मिला है। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज प्रदेश में चहुं ओर विकास हो रहा है। सड़कों की हालत सुधरी है। बिजली व्यवस्था में पूरी तरह सुधार हुआ है। एक जिला एक उत्पाद योजना से जिले के उत्पादों को पहचान मिली है। युवाओं के लिए युवा उद्यमी योजना शुरू की, जिसके माध्यम से पांच लाख रुपये तक का लोन देकर स्वयं का रोजगार शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.