सीवान, मई 6 -- सीवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहले तेल लेने को लेकर हुए हंगामा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा था। काफी संख्या में ग्राहक भी तेल के लिए पहुंचे थे। तभी दो युवक मौके पर पहुंचे और पहले तेल देने को लेकर दबाव बनाने लगे। इसके बाद कर्मियों से बहस शुरू कर दी। बाद में, पंप प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालक की ओर से किसी के खिलाफ आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.