बुलंदशहर, मार्च 12 -- जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में टीजीटी-पीजीटी व प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों के लिए भेजे गए अधियाचन को शासन स्तर से निरस्त कर दिया है। भेजे गए करीब तीन हजार पदों के ब्यौरे में आरक्षण नियमों के पालन में गड़बड़ी मिली थी। विभाग द्वारा अब नए सिरे से आयोग को अधियाचन भेजे गए हैं। शासन ने दोबारा नए सिरे से सभी रिक्त पदों का ब्यौरा था है। जिले से करीब तीन हजार से अधिक रिक्त पदों का ब्यौरा आयोग को भेज दिया गया है। जुलाई में प्रस्तावित टीजीटी-पीजीटी परीक्षा होने के बाद ही नया विज्ञापन आने की उम्मीद है। स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग का गठन किया गया है। आयोग के माध्यम से प्रदेश के सभी बेसिक, एडेड माध्यमिक, मदरसा, संस्कृत उच्च शिक्षा में शिक्षकों के सभी पदों पर भर्ती होंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.