पहले तीन तलाक, फिर चाचा से निकाह-हलाला की डिमांड; हरिद्वार में पत्नी की शिकायत पर मुकदमा
हरिद्वार, सितम्बर 25 -- हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके शौहर ने मायके में आकर उसे एक झटके में तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अपने चाचा से निकाह-हलाला की शर्त भी रख दी। मामले में पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों वाजिद पुत्र जाकिर और इरशाद पुत्र जमीर दोनो निवासी दरगाहपुर लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर पथरी निवासी मोहम्मद शहीद पुत्र स्व मोहम्मद उमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी शमा परवीन का निकाह 20 जून 2020 को दरगाहपुर लक्सर निवासी वाजिद पुत्र जाकिर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से वाजिद अपनी पत्नी शमा को परेशान करता, गाली-गलौज और मारपीट करता था। दंपती के दो बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.