पहले तबादले के लिए आवेदन अब ले रहे वापस, सरकारी स्कूलों के टीचर किस मामले में फंसे?
लखनऊ, जून 21 -- यूपी के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में दंपत्ति शिक्षक तबादले के लिए किए गए आवेदन वापस ले रहे हैं। जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को ऐसे शिक्षक पहुंचे और वह तबादले के लिए भरे गए आवेदन फॉर्म को वापस लिया। यह टीचर छात्र-शिक्षक अनुपात के फेर में फंस गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चार जून को जारी आदेश में बिंदु संख्या चार में स्थिति स्पष्ट की गई। इसके मुताबिक यदि पति-पत्नी दोनों परिषदीय स्कूलों में शिक्षक हैं और उनमें से किसी एक ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, तो जिस जिले में शिक्षक छात्र अनुपात न्यूनतम होगा वहां दोनों में किसी एक को स्थानांतरित किया जाएगा। शासनादेश के आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद ने पांच जून को जो आदेश जारी किया उसमें इसे ढंग से स्पष्ट नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- 69000 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.