पहले डायन बताते थे, अब महारानी समझकर चिपके हैं; तेजस्वी ने NDA सरकार को महंगाई पर घेरा
पटना, सितम्बर 6 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बढ़ती महंगाई पर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग पहले महंगाई को डायन बताते थे वे ही इसे महारानी समझकर चिपके हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकारें गरीबों को लूटकर अमीरों को मालामाल कर रही है। दाल, चीनी, तेल, गैस जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। आरजेडी बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई जैसे मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रहेगी। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा सा पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई एक भीषण समस्या बन चुकी है। मोदी जी की अगुवाई में डबल इंजन सरकार ने प्रण लिया है कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज, बिजली और गैस सिलेंडर की क़ीमतें बढ़ाकर किसानों और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.