काशीपुर, फरवरी 27 -- काशीपुर। बाइक सवार पर युवक को टक्कर मारने और फिर उसके घर पहुंच कर उसे धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी परमजीत कौर पत्नी कृष्ण सिंह ने पुलिस में तहरीर सौंपी।बताया कि बीते 24 फरवरी की दोपहर लगभग पौने एक बजे उसका बेटा हर्षप्रीत सिंह घर के बाहर खेत में वॉलीबॉल खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सरताज ने तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उसके बेटे हर्षप्रीत के पैर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके बेटे का पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोप लगाया कि जब अपने बेटे को साथ लेकर कार्रवाई के लिए जा रही थी। तब आरोपी पक्ष के लोग उसके घर पहुंच गए और झगड़ा करते हुए कार्रवाई करने पर धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सरताज के खिलाफ केस ...