पहले ज्येष्ठ के मंगल पर हनुमान जी का दर्शन करने वालों की होड़
अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार पर उमड़े श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमंतलाल महाराज का दर्शन-पूजन कर परिवार और देश के कल्याण की प्रार्थना की। इससे पहले यहाँ पहुँचे श्रद्धालुओं ने माँ सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी भी लगाई। इसके साथ तीर्थ पुरोहितों व जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र व द्रव्यादि के अलावा छाता व मिट्टी का घड़ा इत्यादि दान देकर पुण्यार्जन किया। इसी कड़ी में जुड़वाँ शहरों के विभिन्न मोहल्लों में स्थित हनुमान जी के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का संगीतमय सामूहिक पाठ भी किया गया और हवन-पूजन के उपरांत भगवान की आरती उतारी गई तथा प्रसाद का वितरण भी किया गया। इससे पहले अलसुबह से ही श्रद्धालु सरयू में स्नान करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.