एएनआई, दिसम्बर 31 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला मंदिर व राम दरबार में हाजिरी लगाई, विधिवत आरती उतारी तथा मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या ने संघर्ष देखा है। पहले जय श्रीराम राम बोलने पर लाठियां पड़ जाती थी लेकिन अब तो सरकार की योजना भी जी राम जी रखा गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पिछली सरकारों ने अयोध्या को लहूलुहान करने का काम किया था। जिसके शासन में अयोध्या में आतंकी हमले हो करके खून से लथपथ करने की कोशिश की गई। लेकिन श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान खुद मौजूद हैं, कैसे आतंकवादी कैस...