पहले छोटी नहर बंद कर बनी सड़क, अब उसी रोड खोदकर बनाई जा रही नहर
अररिया, जून 1 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा पेट्रोल पंप के समीप अररिया-सुपौल एनएच स्थित मुसाफिरखाना के निकट एक ही स्थल पर बार-बार अलग नाम से सरकारी योजनाओं के संचालन और सरकारी राशि खर्च करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। पहले छोटी नहर यानी वीसी को खत्म कर सड़क बनाई गयी और अब इसी सड़क पर फिर छोटी नहर बनाई जा रही है। एक ही स्थल पर अलग-अलग नाम से योजनाओं का संचालन से लोग हैरत में हैं। इधर ग्रामीणों ने सरकारी राशि दुरूपयोग का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीडीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने इस कथित खुलासे के बाद प्रखंड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आशीष कुमार झा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.