मेरठ, जनवरी 25 -- कोचिंग के लिए मवाना आने वाली एक युवती के साथ गांव के तीन युवकों द्वारा अश्लील मैसेज भेजने, ब्लैकमेल करने, अपहरण का प्रयास करने और तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मवाना थाने में तहरीर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को गांव के तीन युवक परेशान कर रहे हैं। आरोप है तीनों युवकों ने युवती की फोटो अपने पास रख ली है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मोबाइल पर अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजते आ रहे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि युवती के पिता हार्ट के मरीज हैं। 22 जनवरी को तीनों युवकों ने युवती को जबरन गाड़ी में खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी तेजाब डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मां ने बताया घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.