हैदराबाद, जुलाई 7 -- महाराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल के मर्डर को लेकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ नहीं था कि अब तेलंगाना से भी एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां संध्या नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के तरीके को सुन आपका दिल भी दहल जाएगा। पहले महिला ने पति को छत से धक्का दिलवाया। इसके बाद भी जब उसकी जान बच गई, तब संध्या ने उसे टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगा दिया। यही नहीं फिर उसे फर्श पर पटक दिया। पति ने आखिरकार दम तोड़ दिया। घटना यहां के निजामाबाद जिले की है। पुलिस ने सोमवार को इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और साजिश में शामिल एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रशांत किसी...