पटना, दिसम्बर 5 -- बिहार विधानमंडल की कार्यवाही के बीच यूरोप की यात्रा पर निकलने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने राजनैतिक विरोधियों के निशाने पर हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि तेजस्वी यादव अब राहुल गांधी को आदर्श मानकर उनकी राह पर निकल पड़े है। छठ महापर्व का अपमान करते हैं और क्रिसमस मनाने विदेश चले जाते हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव वही काम कर रहे हैं जो पहले से राहुल गांधी करते आ रहे हैं। सत्र छोड़कर विदेश चले जाना राहुल गांधी की पुरानी आदत है। उन्होंने छठ का अपमान किया और क्रिसमस मनाने का काम किया। अब तेजस्वी यादव भी वही काम कर रहे हैं। लगता है कि राहुल गांधी को उन्होंने अपना आदर्श मान लिया है। जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि जनता ने राजद को नकार दिया। उन लोगों के पास कोई मुद्दा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.