उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। पहले चरण में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के 484 बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा। कक्ष एक या फिर पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश होगा। छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। पहले चरण में कुल 1023 आवेदन हुए थे। इसमें सत्यापन की प्रक्रिया में बीईओ की ओर से 724 आवेदन स्वीकृत किए गए जबकि 299 निरस्त किए गए। इसके अलावा पोर्टल से 240 आवेदन निरस्त हुए। इस पूरी प्रक्रिया के बाद चयन होने वालों में 484 बच्चे शामिल है। 18 फरवरी को सीडीओ कृति राज के मौजूदगी में बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने लॉटरी निकालने के बाद इतने बच्चों के चयन होने की जानकारी दी। 20 फरवरी को बीएसए विद्यालयों में आवंटन के सापेक्ष नामांकन किए जाने का आदेश देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.