पहले चरण में 16,990 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड परिसर स्थित बिजली कार्यालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दो दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से पहले चरण में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पूर्वी डिवीजन के अंतर्गत 16,990 बीपीएल उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बीपीएल श्रेणी में है और जिनका बिल कुटीर ज्योति योजना के तहत बन रहा है, उन्हें एक किलोवाट का सोलर पैनल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में सहायक विद्युत अभियंता ढोली पंकज कुमार देशमुख, कनीय विद्युत अभियंता मुशहरी राकेश कुमार भारती एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर मंचन कुमार ने उपस्थित लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट एवं 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.