लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा जल्द दी जाएगी। सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। पहले चरण में 11350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। जिसमें युवाओं को ई बुक्स, वीडियो व ऑडियो लेक्चर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की युवा आसानी से तैयारी कर सकेंगे। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर जल्द से जल्द डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा युवाओं को उपलब्ध कराई जानी है। हर डिजिटल लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें से दो लाख रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था होगी, 1.30 लाख से आईटी उपकरण और 70 हजार रुपये से फर्नीचर खरीदा जाएगा। ई-लाइब्रेरी में 20 हजार डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसकी मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.