मधुबनी, अप्रैल 16 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। वाटसन प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को जनगणना 2027 को लेकर सदर अनुमंडल के राजनगर एवं कलुआही प्रखंड का पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ राजनगर अर्चना कुमारी, मुख्य प्रशिक्षक अफाक अहमद, अश्वनी कुमार झा, ब्रह्मदेव कुमार ने किया। इस दौरान बीडीओ ने प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य अतिसंवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना के केंद्र सरकार द्वारा जो भी नियमावली तैयार की गई है। उसके आधार पर यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि जनगणना के सभी बारीकियों से सभी को अवगत किया जा सके। यह भी पढ़ें- बलिया में जनगणना प्रगणकों को दी गई ट्रेनिंग उन्होंने कहा की जनगणना कार्य पेपरलेस होगा। सभी कार्य पोर्टल के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.