प्रयागराज, जनवरी 23 -- डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रवेश के लिए पहले चरण में 36396 सीटें आवंटित की गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शुक्रवार को संस्था आवंटन जारी किया गया। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 सीटों में से 7185 और 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों में से 29211 आवंटित हुई हैं। ऑनलाइन काउंसिलिंग 12 जनवरी से शुरू हुई थी। पहले चरण में 12 से 14 जनवरी तक एक से 20 हजार, 15 से 18 जनवरी तक 20001 से 70 हजार और 19 से 22 जनवरी तक 70001 से 124230 रैंक तक एवं पूर्व में जो अभ्यर्थी विकल्प नहीं भर सकें थे उन्हें विकल्प देने का मौका दिया गया था। पहले चरण के संस्था आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इन अभ्यर्थियों को 30 जनवरी की शाम छह बजे तक आवंटित संस्था में प्रवेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.