हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। हाथरस के लोग भी आगरा व अलीगढ का ईवी बस के जरिए सफर करेंगे। निगम स्तर से अलीगढ रीजन को तीस नई ईवी बसें मिली है। जिसमें दो बसें अलीगढ से आगरा के बीच चलाई जाएगी। इसका लाभ हाथरस वालों को मिलेगा। आगरा में बसों की चार्जिग के लिए स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। बस करंट दौड़ने के बस सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार ईवी के प्रयोग पर बल दे रही है। इसी क्रम में अब हाथरस जिले की सड़कों पर ईवी की दस्तक जल्द दिखेगी। निगम स्तर से अलीगढ रीजन को तीस ईवी बसें मिल गई है। बसें मिलने के बाद निगम के अधिकारी मार्गो को नियत करने के साथ संचालन की कार्य योजना में जुटे हुए हैं। पहले चरण में अलीगढ से आगरा के बीच दो बसों का संचलान किया जाएगा। एक बस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.