पहले चरण की रूपरेखा तैयार, 346 पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी
जौनपुर, अगस्त 5 -- जौनपुर, संवाददाता। जो मेधावी घर पर रहकर तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें संसाधनों की कमी के कारण कठिनाई होती है उनकी समस्या अब हल होने वाली है। 21 ब्लाकों के 346 पंचायत भवनों में ई-लर्निंग के लिए शानदार पुस्तकालय बना दिया गया है। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। कई पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बन भी गई है, बस संसाधन उपलब्ध कराकर उसे चालू करना है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि पुस्तकालय के लिए आरक्षित किए जाने वाले कमरों में बैठने के लिए कुर्सियों के अलावा कंप्यूटर व इंटरनेट की भी सुविधा होगी। पंचायत भवन के प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च किया जाएगा। किताबों पर 90 हजार रुपये खर्च होंगे, जिसके मुहैया कराने की जिम्मेदारी नेशनल बुक ट्रस्ट को दी गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.