पश्चिम मेदिनीपुर, अक्टूबर 24 -- पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तीन ईसाई परिवारों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उन्हें डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला को सबके सामने शुद्धिकरण की रस्म से गुजरने के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा तीनों परिवारों के सदस्यों को दुर्गा पूजा पंडाल में ले जाकर अंजलि देने के लिए भी मजबूर किया गया। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उन्हें अपना धर्म छोड़ने के लिए भी दबाव बनाया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना चंद्रकोना थाना क्षेत्र की है। ये घटनाएं 18, 19 और 20 अक्टूबर को हुईं। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और लूटपाट समेत कई आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित परिवारों के घरों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई ...