पहले घंटे में मां का स्तनपान नवजात के लिए अमृत के समान
गोंडा, जुलाई 31 -- गोण्डा, संवाददाता। पहले घंटे में मां का स्तनपान नवजात के लिए अमृत के समान है। देवीपाटन मंडल में इस तथ्य को समझा और इस पर फोकस किया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 32,6040 जीवित शिशुओं का जन्म हुआ, जिनमें से 3,18,603 नवजातों को जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया गया। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद अब विभाग छह माह के पूर्ण स्तनपान के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। विश्व स्तनपान दिवस एक अगस्त पर स्वास्थ्य विभाग जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार देवीपाटन मंडल में गोंडा में 105212, बहराइच में 98,959, बलरामपुर में 74,622 तथा श्रावस्ती में 39,810 नवजातों को जन्म के पहले घंटे के भीतर मां का दूध उपलब्ध कराया गया है。 यह भी पढ़ें- Jamtara News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.