कौशाम्बी, मार्च 5 -- पश्चिमशरीरा के फताहीपुर निवासी भगवानदीन पुत्र सम्मत का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। मुकदमा भी अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि चार मार्च की शाम विपक्षी उसके घर पहुंचे व अबीर-गुलाल लगाकर सुलह का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। शोरगुल सुन बेटा बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उसे बिजली के पोल से बांध कर पीटा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.