पहले गुरुग्राम, फिर नोएडा और अब भिवाड़ी; सैलरी बढ़ाने को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों वर्कर
अलवर, अप्रैल 17 -- पहले गुरुग्राम, फिर नोएडा और अब भिवाड़ी। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर श्रमिकों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को भिवाड़ी के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नैपिनो कंपनी, खुशखेड़ा की कूमी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और भिवाड़ी की फुटवियर बनाने वाली रिलैक्सो कंपनी में श्रमिक धरने पर बैठे हुए हैं। श्रमिक कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वेतन वृद्धि सहित अपनी अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं। श्रमिकों की मुख्य मांगों में 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 20 हजार मासिक वेतन और ओवरटाइम में बढ़ोतरी शामिल है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भिवाड़ी से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रमिक कंपनी गेट के सामने बैठकर धरना दे रहे हैं और नारेबाजी कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.