नई दिल्ली, फरवरी 17 -- हरियाणा के झज्जर में 5 महीने की गर्भवती को पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले सीए पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की शादी सितंबर 2025 में हुई थी और महज 5 महीने की शादी में पति के मन में पत्नी के लिए इस कदर गुस्सा भर गया कि उसने ना सिर्फ पत्नी का गला दबाया बल्कि कैंची से उस पर वार भी किए। हैरान करने वाली बात ये है कि पति अंशुल धवन ने पत्नी महक को इतनी दर्दनाक मौत उस वक्त दी, जबह वह वैलेंटाइन डे मनाकर गुरुग्राम लौट रहे थे। महक गुरुग्राम की बैंक में काम करती थी। शुरुआत में पुलिस को मामला लूट का लगा था। हालांकि जल्द ही पुलिस को पता चला कि ये एक दम से हुई वारदात नहीं बल्कि सोची समझी साजिश थी जिसे खुद महिला ने पति को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक अंशुल को महक के चरित्र पर शक था और यही वजह थी दोनो के बीच आए दिन...