नई दिल्ली, मार्च 3 -- पूर्वी दिल्ली में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 26 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मृदुल सिंह तोमर के रूप में हुई है।13 फरवरी को दबोचा गया था मृदुल आरोपी को 13 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के एक मॉल के पास गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया था। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 799 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शुरुआत में वह व्यक्तिगत सेवन के लिए कम मात्रा में नशीला पदार्थ खरीदता था। यह भी पढ़ें- पिंक कार्ड की क्या जरूरत? BJP गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक छीन रही- आप के 5सवा...