प्रयागराज, जून 22 -- फाफामऊ, संवाददाता। एक युवक अपनी पत्नी एवं सास से झगड़ने के बाद सुबह फांसी का असफल प्रयास किया और शाम को पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह पत्नी एवं सास से बात करने की जिद कर रहा था। जीआरपी पुलिस के समझाने बुझाने के बाद उसे नीचे उतारा गया।फाफामऊ क्षेत्र के मोरहू गांव का गुड्डू भारतीय पुत्र सुरेश भारतीय अपनी ससुराल पड़ोस के चंदापुर गांव में रहता है। गुड्डू की पिछले कई महीनों से पत्नी और ससुराल के लोगों में अनबन है। वह सोमवार की सुबह पत्नी एवं सास से किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। वह नाराज होकर सुबह घर पर फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। इसी बीच घर वालों ने देखा और उसे बचा लिया। इसकी जानकारी क्षेत्र के पार्षद सुरेंद्र कुमार यादव को दी गई। उन्होंने उसे फाफामऊ थाने में लाकर समझाया बुझाया। रात को वह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन फाफामऊ की प...