कानपुर, दिसम्बर 10 -- डेरापुर। जनपद में खाद हासिल करने के लिए किसानों में मारामारी की स्थिति बन रही है। मंगलवार को डेरापुर ब्लॉक के सलेमपुर सोसाइटी में पहले खाद हासिल करने के प्रयास में किसानों में मारपीट के साथ ही हंगामा हो गया। इस पर खाद वितरण बंद कर सचिव ने एसडीएम से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की गुहार लगाई। साधन सहकारी समिति सलेमपुर में यूरिया खाद उपलब्ध होने की जानकारी पर मंगलवार को आस-पास के गावों के बडी संख्या में किसान वहां एकत्र हो गए। वहां पहले खाद हासिल करने के प्रयास में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ किसानों में इसको लेकर मारपीट होने लगी। इसके चलते करीब दो घंटे तक वहां हंगामा चला। इससे परेशान सचिव हर्षवर्धन ने खाद वितरण बंद कराने के साथ ही समिति में ताला बंद कर दिया। इसके साथ ही एसडीएम को पूरे घटनाक्रम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.