नई दिल्ली, फरवरी 13 -- टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में शानदार अभियान जारी है। गुरुवार को उसने नामीबिया को 93 रनों से हराया। अब वह पाकिस्तान को पछाड़कर एक बार फिर से ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच चुकी है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही इस विश्व कप में अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और अब 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने वाली हैं। भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं और विश्व कप मैचों में उसका हमेशा से पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। इस बीच 2024 की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले से पहले चेतावनी दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला होना है। इसे लेकर रोहित शर्मा ने कहा है कि मैच शुरू होने के बाद पिछले रिकॉर्ड या रैंकिंग मायने नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.