पहले कोर्ट ने साउथ एक्टर को POSCO मामले में कठोर कारावास की सजा सुनाई, फिर दे दी जमानत, जानें मामला
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को साल 2022 के पॉक्सो मामले में त्रिशूर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें, ये मामला नाबालिग बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने से जुड़ा है। हालांकि, केरल हाईकोर्ट में अपील करने के लिए अभिनेता की सजा पर एक महीने की रोक लगा दी गई है और उन्हें जमानत भी मिल गई है।अदालत का फैसला त्रिशूर फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज रेम्या मेनन ने श्रीजीत रवि को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 509 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11(i) के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने पॉक्सो एक्ट के तहत उन्हें एक साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर एक्टर जुर्माना नहीं भरेंगे तो उन्हें एक महीने की अतिरिक्त सख्त कैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.