पहले कुछ सेकेंड सोचता रहा, फिर 13वीं मंजिल से लगा दी छलांग; गुजरात में युवक के सुसाइड ने लोगों को कर दिया दुखी
वलसाड, जून 11 -- गुजरात के वलसाड शहर से एक बहुत दुखद मामला सामने आया है, यहां पर एक गिग वर्कर ने न्यू गुजरात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इलाके में स्थित दमन गंगा बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मानव राजूभाई पटेल के रूप में हुई है, जो कि एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और अपने परिवार को चला रहा था। पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी। हालांकि पुलिस को उसके पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मानव भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उस पर उधारी का काफी ज्यादा बोझ था। ऐसे में बढ़ते कर्ज से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। यह घटना रविवार को हुई, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। घटना के तुरंत बाद इलाके के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.