गोंडा, जून 30 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के गांव पंचायत साहिबापुर लोनियन पुरवा निवासिनी किरन पुत्री राघवराम चौहान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के बुधराम चौहान, बाबू चौहान, बिट्टू पत्नी बुधराम चौहान व विमला पत्नी रामबहादुर एक राय होकर सहन पर आए। सभी ने उसे व बहन पूजा को अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारा-पीटा। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...