पहले की पार्टी और फिर जीजा के सीने में उतार दी गोली
हमीरपुर, मई 15 -- बिवांर, संवाददाता। हत्या से पहले चचेरे साले ने जीजा के साथ बैठकर पार्टी की और फिर जब सभी लोग नशे के सुरूर में झूमने लगे तो साले ने जीजा के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने हत्यारोपी चचेरे साले और उसके साथी को शुक्रवार की सुबह आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों ने हत्या के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने की भी नाकामी कोशिश की थी। मृतक के पिता ने दो नामजद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। बिवांर थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन सिंह उर्फ शैलेंद्र का बुधवार की देर रात छानी गांव में स्टेट हाईवे में खून से लथपथ शव मिला था। यह भी पढ़ें- जीजा का हत्यारोपी साला साथी संग गिरफ्तार पहले किसी वाहन की टक्कर से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.