पहले की घर में चोरी, अब दे रहे जान मारने की धमकी
बेगुसराय, मई 24 -- वीरपुर। नौला गांव निवासी संजीव झा की पत्नी संगीता देवी ने ग्रामीण अतुल अमन भारती उर्फ गोलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उक्त युवक ने पिछले दिनों उनके घर में घुस कर चोरी कर ली थी। इस दौरान उसने सोने के गहने व 25 हजार रुपए गायब कर दिए थे। स्थानीय स्तर पर हुई पंचायत में उसने चोरी के सामान व रुपए लौटा देने की बात कही थी किन्तु अब वह देने से इनकार कर रहे हैं। सामान मांगने पर उनके पुत्र को जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.