नई दिल्ली, मार्च 31 -- ईरान में युद्ध के चलते कई अहम सेक्टर्स पर असर पड़ा है। किचन से लेकर बेडरूम तक इससे प्रभावित हो रहे हैं। एक तरफ होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर असर पड़ा है। वहीं, कई क्रिटिकल पेट्रोकेमिकल्स और लुब्रिकेंट्स की सप्लाई ठप पड़ने से कंडोम इंडस्ट्री भी परेशानी में है। इसका बड़ा नुकसान 860 मिलियन डॉलर वाली भारतीय कंडोम मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री भी प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि यह इंडस्ट्री हर साल 400 करोड़ यूनिट से ज्यादा कंडोम बनाती हैं। लेकिन रॉ मटीरियल की कमी के चलते इनकी निर्माण की लागत बढ़ने लगी है। इस समस्या की जद में सरकारी कंडोम निर्माता कंपनी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड भी शामिल है। यह कंपनी हर साल करीब 221 करोड़ कंडोम तैयार करती है। वहीं, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड और क्यूपिड ल...