अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या, संवाददाता। पिछले 12 दिनों में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल के द्वारा जारी दो आदेश चर्चा का विषय बन गये है। छह मार्च को प्रिसिंपल ने आदेश जारी करके प्रतिनियुक्ति पर आए सीएमएस, एक चिकित्सक व दो फार्मासिस्ट को कार्यमुक्त कर दिया था। बुधवार को प्रिसिंपल ने एक नया आदेश जारी किया। इसमें पुराने आदेश पर रोक लगा दी गई है। इसका कारण वित्तीय वर्ष की समाप्ति व शासकीय कार्यो की अधिक्ता बताई जा रही है। छह मार्च को मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल ने प्रतिनियुक्ति की समय सीमा समाप्त होने का कारण बताते हुए सीएमएस डा. अरविंद सिंह के साथ ईएमओ डा. बागीश मिश्रा व दो फार्मासिस्ट को कार्यमुक्त कर दिया था। उन्हें महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को अपनी आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा था। अपने पत्र में प्रिसिंपल ने कॉलेज म...