ललितपुर, अप्रैल 18 -- ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की पैथालाजी पर एक अधिवक्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक पहले ब्लड सैंपल के खराब होने का हवाला देकर उनसे दुबारा नमूना देने को कहा गया और उनके इनकार पर जांच रिपोर्ट भेज दी गयी। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी राजेश कुमार पाठक पुत्र कृष्ण मुरारी पाठक ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया एक अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर वह मेडिकल कालेज गए। यहां चिकित्सक ने कुछ जांचे कराने के लिए कहा। वह ब्लड की जांच करने के लिए पैथालाजी डिपार्टमेंट पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने उनके रक्त का नमूना लिया। दो अप्रैल को वह जांच रिपोर्ट लेने के पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि ब्लड सैंपल खराब हो गया है, जिससे उन्हें दोबारा ब्लड का सैंप...