गोरखपुर, जनवरी 7 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र की एक किशोरी से गांव का युवक बार-बार छेड़खानी करता था। दो जनवरी को वह किशोरी को लेकर फरार हो गया। परिजन खोजबीन किए लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। मां की तहरीर पर पुलिस आरोपित युवक व उसके परिजन पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। सहजनवा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 वर्षीय बेटी से गांव का युवक बार-बार छेड़खानी करता था। इससे बेटी परेशान रहती थी। दो जनवरी को बेटी को बहला-फुसलाकर कर युवक लेकर फरार हो गया। जब उस युवक के घर बेटी के बारे में पूछने गयी तो उसके परिजन गाली गलौज पर आमदा हो गए। मां की तहरीर पर पुलिस युवक करन, सुन्नर व दुर्गावती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.