पहले कम पानी की नहर में नहाए फिर लबालब हजारा में उतरे
आगरा, जून 6 -- सिकंदराराऊ के टीकरी गांव से नहाने आए चार युवकों में एक युवक डूबने से बच गया। युवक सुमित ने बताया कि, पहले चारों साथी सबसे पहले कम पानी वाली नहर में नहाए थे। इसके बाद सभी दूसरी लबालब चल रही नहर में नहाने आ गए। जैसे ही नहाने उतरे वैसे ही गहरे पानी की ओर चल गए। सुमित ने बताया कि, चीख पुकार मचा दी। इसके बाद वह भी अपने साथियों को बचाने के लिए कूदा। वहीं कुछ देर बाद पीएसी फ्लड यूनिट के प्रशिक्षण प्राप्त करता रिक्रूट पहुंच गए तो सुमित को सुरक्षित निकाल लिया गया। सुमित को पुलिस और परिजनों ने उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ नहाने गया युवक खारजा नहर में डूबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.