रामपुर, अप्रैल 17 -- यूपी के रामपुर में निजी एंबुलेंस चालक की लापरवाही के चलते सड़क हादसे में घायल किसान की गुरुवार को बीच रास्ते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुरादाबाद ले जाते समय पहले एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया और कुछ दूरी बाद पेट्रोल भी खत्म हो गया। समय पर इलाज न मिलने से किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। पटवाई थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी किसान कुलदीप सिंह बुधवार देर शाम बाइक से धमोरा जा रहे थे। पुरैना गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।पहले ऑक्सीजन सि...