पहले एशिया और फिर विश्व में अपना दबदबा बनाना चाहती है भारतीय हॉकी टीम, कोच ने बताया प्लान
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन को विश्व कप में देश के निराशाजनक रिकॉर्ड का मलाल है, लेकिन उनका मानना है कि विश्व हॉकी में मजबूत ताकत बनने के लिए पहले महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम करना जरूरी है। मई 2023 में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले फुल्टोन के मार्गदर्शन में भारत ने लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और लगातार तीन एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीते हैं। इन उपलब्धियों से विश्व की शीर्ष चार टीम में जगह बनाने की भारत की कोशिशों को मजबूती मिली है। दक्षिण अफ्रीका के फुल्टोन ने पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ''जब मैंने पदभार संभाला था तब भारत कई वर्षों से एशियाई खेलों में पदक नहीं जीत पाया था इसलिए शुरुआत कहीं से तो करनी ही होती है। सबसे पहले विश्व कप और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.